26 अगस्त 2019 को बुध ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में दोपहर 1 बजकर 56 मिनिट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे और 11 सितम्बर बुधवार की सुबह 4 बजकर 47 मिनिट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। मिथुन तथा कन्या राशि के स्वामी बुध को ज्योतिष शास्त्र में काफी अहम माना जाता है। बुध ग्रह की कृपा से ही जातक विद्वान होता है। सौरमंडल के 9 ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य के करीब है बुध ग्रह। बुध ग्रह को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह की गतिविधियां लोगों के जीवन में काफी मायने रखती है। बुध ग्रह को न्याय के देवता के रूप में भी हम जानते है। 26 अगस्त 2019 को बुध कर्क राशि को छोडकर सिंह राशि में परिवर्तन कर रहे है, इसका प्रभाव 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ने वाला है आइए जानते है।
26 अगस्त 2019, सोमवार को दोपहर 13:56 बजे सिंह राशि में गोचर करेगा और 11 सितंबर, बुधवार की सुबह 04:47 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा।
बुध का सिंह राशि में गोचर – कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल
मेष राशि पर प्रभाव –
बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशि से पंचम भाव में हो रहा है। संतान प्राप्ति का सुख इस गोचर में मिल सकता है। कामकाज में संघर्ष के बाद कामयाबी जरुर मिलेगी। जो छात्र पढाई के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते है उनके लिए समय अच्छा है। आपके द्वारा इस गोचर में यात्राएं भी होंगी। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए अच्छा है।
वृषभ राशि पर प्रभाव –
आपकी राशि से बुध चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। समय का साथ कम मिलेगा परन्तु कामयाबी आखिर में मिलेगी। किसी पर भी आँखे बंद करके विश्वास न करे अन्यथा धोखा मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है। नवीन काम की शुरुआत करने के लिए यह बुध का गोचर उत्तम है।
मिथुन राशि पर प्रभाव –
बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशि से तृतीय भाव में हो रहा है, यह पराक्रम भाव होता है। भाई-बहनों के साथ वैचारिक मतभेद होंगे तथा परिवार में अशांति तथा तनाव देखने को मिलेगा। आपके द्वारा कामकाज से सम्बंधित छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती है। यह गोचर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
अभिमंत्रित 2 मुखी रुद्राक्ष प्राप्त करें
कर्क राशि पर प्रभाव –
आपकी राशि से ही बुध का परिवर्तन हो रहा है। इस समय किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें अन्यथा दिक्कते हो सकती है। किसी से बैर न ले, यह आपके हित में नहीं होगा, वाणी तथा व्यवहार में विनम्रता रखें। अपने भाई-बंधुओ से झगड़ा न मोल ले अन्यथा बात बिगड़ सकती है। अपना धन किसी को उधार देने से बचे, पैसे डूब सकते है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें।
सिंह राशि पर प्रभाव –
बुध पहले भाव में गोचर कर रहे है अर्थात बुध का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। धन की स्थिति आपके लिए बेहतर रहनेवाली है। इस गोचर में मानसिक चिंताए आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा परन्तु पारिवारिक चिंताएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
कन्या राशि पर प्रभाव –
बुध का राशि परिवर्तन 12 वें घर में हो रहा है यह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है। स्वास्थ्य तथा कोई दुर्घटना न हो इसका ध्यान रखे, लापरवाही से कोई भी काम न करें। इस गोचर में लम्बी दूरी की यात्राएं होंगी। सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता रहेगी, फालतू खर्च करने से बचे।
तुला राशि पर प्रभाव –
तुला राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर लाभदायक रहेगा। बुध आपकी राशि से 11 वें भाव में गोचर कर रहे है। इस समय भाग्य और ईश्वर दोनों का अच्छा साथ मिलनेवाला है। सुख-समृद्धि के साथ साथ भौतिक सुखों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर यह बुध का गोचर आपके लिए उत्तम है।
अभिमंत्रित स्फटिक शिवलिंग प्राप्त करें
वृश्चिक राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे है। नवीन कार्य की शुरुआत करना चाहते है तो यह गोचर आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोडा कठिन है परन्तु सफलता जरुर मिलेगी। इस गोचर के दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखे नहीं तो सेहत खराबी के संकेत मिल रहे है।
धनु राशि पर प्रभाव –
भाग्य स्थान में बुध का आना विवाह के द्वार खोलता है। बुध का गोचर नवम भाव में हो रहा है, वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, भाग्य का साथ मिलेगा। घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य या मांगलिक कार्य हो सकता है। यह गोचर आपके लिए बेहतर अवसर लेकर आ रहा है।
मकर राशि पर प्रभाव –
बुध का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है, यह शुभ संकेत नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे अन्यथा अस्पताल के चक्कर काटने पड सकते है। शत्रु परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे परन्तु आप सावधान रहें। कामकाज की जगह पर किसी से न उलझे, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। यह गोचर आपके लिए कुछ ख़ास नहीं होगा।
अभिमंत्रित 5 मुखी रुद्राक्ष प्राप्त करें
कुंभ राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे है। अविवाहित युवक और युवतियों के विवाह के योग इस गोचर में बन सकते है। संतान सुख मिल सकता है। यह बुध का गोचर छात्रों के लिए सफलता के द्वार खोल सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि के संकेत मिल रहे है। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए अच्छा है।
मीन राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे है। यह भाव रोग का भाव है इसलिए बीमारी आदि आपको परेशान कर सकती है। अपने खाने-पिने का विशेष ध्यान रखे, समय समय पर डॉक्टरी जांच करते रहे। धन की कमी के कारण पारिवारिक कलह बढ़ सकते है, संयम रखे। दाम्पत्य जीवन प्रभावित हो सकता है इसलिए ऐसी कोई बात न करे जो आपके वैवाहिक सुख को बाधित करे।
अभिमंत्रित गणेश रुद्राक्ष प्राप्त करें
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook