बुध ग्रह बुद्धि, विवेक और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी ग्रह गोचरवश राशि परिवर्तन ( Rashi parivartan ) करते हैं। बुध ग्रह ने 11 सितंबर को राशि परिवर्तन के दौरान कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान बुध स्वराशिस्थ में उच्च होकर विराजमान हैं। ऐसे में कन्या राशि के अलावा बहुत सी राशियों पर इसका शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। कन्या राशि को इसका बहुत अधिक लाभ मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं अन्य 12 राशियों को बुध के इस परिवर्तन का क्या लाभ मिलेगा…
1. मेष राशि
बुध का आपकी राशि के छठे भाव में राशि परिवर्तन हुआ है। बुध के गोचर का आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और इसके साथ ही शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में लाभ के साथ धन वृद्धि भी होगी।
2. वृषभ राशि
बुध का गोचर आपकी राशि के पांचवे भाव में हुआ है। बुध के इस गोचर का आपकी राशि पर मानसिक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही आर्थिक हानी भी झेलनी पड़ सकती है। इस गोचर के दौरान कार्यों में भी असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
3. मिथुन राशि
बुध का गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा जो कि जातको को धन लाभ करवाएगा। इसके अलावा आपको वाहन सुख की प्राप्ति भी होगी। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक सुख भी मिलेगा।
4. कर्क राशि
आपकी राशि में बुध का राशि परिवर्तन तीसरे भाव में होगा। इस दौरान विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको अपने कर्म पर विश्वास रखना होगा, भाग्य आपका साथ नहीं देगा। धन हानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। मन अशांत रहेगा।
5. सिंह राशि
बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर किया। इस गोचर के दौरान सिंह राशि वाले जातकों को धन लाभ होगा। थोड़ा इस समय वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी यों को इस समय सफलता मिलेगी।
6. कन्या राशि
बुध का कन्या राशि में ही परिवर्तन हुआ है। लग्न में बुध के आने से लाभ में वृद्धि होगी। इसके अलावा लेखक, अध्यापक, बुद्धिजीवी वर्ग के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। आपको चारों तरफ से सहयोग व सफलता मिलेगी।
7. तुला राशि
बुध का राशि परिवर्तन आपके द्वादश भाव में हुआ है। इसलिए इस दौरान जातकों को धन हानि के योग बन रहे हैं। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
8. वृश्चिक राशि
इस राशि में बुध का गोचर ग्यार्ह्वे भाव में हुआ है। वृश्चिक राशि के जातकों को बुध के इस गोचर के कारण शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं आपको अत्यधिक धन लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्त संभव है।
9. धनु राशि
धनु राशि में बुध का गोचर दसवे भाव में हुआ है। जातकों को इस गोचर के दौरान हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नए पद की प्राप्ति होगी और व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा।
10. मकर राशि
मकर राशि के नवम भाव में बुध का गोचर हुआ है। आपको इस गोचर के समयावधि में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं यात्रा सफल नहीं रहेगी, इसलिए यात्रा को टालने का प्रयास करें। दोस्तो से विवाद हो सकते हैं।
11. कुंभ राशि
बुध का गोचर इस राशि के आंठवे भाव में हुआ है। कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर से शत्रुपक्ष की ओर से नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थीयों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
12. मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के सांतवे भाव में बुध का गोचर हुआ है। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफल रहेगीं। बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा।