
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि…
आज साल 2020 की तारीख 05 नवंबर को बृहस्पतिवार thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी माना गया है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। वहीं कुंडली में इन्हें विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान श्री हरि विष्णु हैं। इसके अलावा विद्या का कारक ग्रह होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today’s Special 05 november 2020…
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि ( पूर्ण रात्रि ) व दिन गुरुवार ( 05 november 2020, thursday ) का है। इस दिन आद्रा नक्षत्र ( पूर्ण रात्रि ) रहेगा।
05 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 07:58 PM से 09:41 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : कोई नहीं
05 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 14:16:50 से 15:01:13 तक
: राहुकाल – 13:04:43 से 14:27:56 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 05 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…
आज का राशिफल : Today Rashifal – 05 november 2020, thursday …
1. मेष राशि –
दोस्तों की चिंता के बीच सूझबूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल कर सफलता पाएंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास भी सफल होंगे।
2. वृषभ राशि –
निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख के साथ ही व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद की संभावना।
3. मिथुन राशि –
साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ के साथ ही रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
4. कर्क राशि –
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।
5. सिंह राशि –
आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा की संभावना के बीच विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। लेकिन, राजनीती से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।
6. कन्या राशि –
आप की मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने वाला होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
7. तुला राशि –
आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।
8. वृश्चिक राशि –
मनोवांछित सफलता प्राप्त होने की संभावना के बीच समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।
9. धनु राशि –
व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। अनचाहे काम करने के चलते पिता से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा।
10. मक़र राशि –
नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना के बीच कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।
11. कुम्भ राशि –
कानूनी झंझटों से राहत मिलने की संभावना के साथ ही मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी।
12. मीन राशि –
दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अन्यथा अपकीर्ति हो सकती है, अत: सतर्क रहे। मनोबल में वृद्धि होगी।